नमस्कार दोस्तों, आज के इस post में आप के साथ बहुत बढ़िया जानकारी साझा करने वाला हु जो सभी प्रतियोगित परीक्षा की तैयारी करने वाले हर student के लिए जरुरी है। आज में आप को बताने वाला हु कि CET यानि Common Eligibility Test क्या है और इसके लिए कैसे Online Apply किया जाता है और कौन CET Exam दे सकता है इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की क्या न्यूनतम योग्यता (Eligibility) होनी चाहिए और CET Exam pass करने के बाद आगे की क्या प्रक्रिया है एवं Exam Pattern एवं Syllabus । इस पोस्ट में इन सभी तथ्यों के बारे में विस्तार से बताने वाला हु इसलिए CET Exam Details को पूरा ध्यान से पढ़े। सभी candidates जो CET परीक्षा की Preparation करने जा रहे है वे CET Exam Syllabus PDF Download कर सकते है।
CET Exam का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा किया जायेगा और इस परीक्षा में पास होने वाले candidates को group b और ग्रुप सी की परीक्षाओं में सीधा दूसरे चरण में प्रवेश मिलेगा। लेकिन अभी तय नहीं किया गया है कि CET Exam का आयोजन किस संस्था के द्वारा किया जायेगा।
1. अंग्रेजी व हिंदी भाग के महत्वपूर्ण टॉपिक्स : इस अनुभाग के द्वारा candidates के सामान्य अंग्रेजी भाषा के ज्ञान का परीक्षण किया जाता है।
CET - Common Eligibility Test |
CET - Common Eligibility Test क्या है
सामान्य पात्रता परीक्षा यानि सीईटी ( Common Eligibility Test - CET ) एक प्रकार की परीक्षा है। जिसमे पास होने के बाद candidates को किसी भी group b और ग्रुप सी की भर्तियों के लिए सीधा Tier II के लिए पात्र माना जायेगा। ऐसी संस्थाए जो ग्रुप बी ( Group B Posts ) और 'सी' ( Group C Posts ) के पदों पर भर्ती करवाती है वे सभी संस्थाए और एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग ) ने केंद्र सरकार को यह सुझाव दिया कि Group B और ग्रुप C के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हर साल प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती है जिसमे काफी समय लगता है और खर्च भी अधिक आता है।- CLAT - क्या है, परीक्षा की तैयारी कैसे पूरी जानकारी हिंदी में
- CBSE CTET क्या है Eligibility, Exam Date, Syllabus जानकारी हिंदी में
CET Exam का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा किया जायेगा और इस परीक्षा में पास होने वाले candidates को group b और ग्रुप सी की परीक्षाओं में सीधा दूसरे चरण में प्रवेश मिलेगा। लेकिन अभी तय नहीं किया गया है कि CET Exam का आयोजन किस संस्था के द्वारा किया जायेगा।
CET Exam - कौनसी संस्था आयोजित करवाएगी
इस की प्रक्रिया अभी चल रही है और इस परीक्षा के बारे में कई news websites पर कार्मिक मंत्रालय का एक बयान भी publish किया हुआ है जिसमे कहा गया है कि :
ग्रुप 'बी गैर-राजपत्रित पदों, सरकार में ग्रुप 'सी के कुछ पद और सहायक सरकारी संगठनों में इन्हीं पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा ( CET ) कराने के लिए एक विशिष्ट एजेंसी गठित करने का प्रस्ताव दिया गया है।
CET Exam Eligibility -न्यूनतम योग्यता
इस में भाग के लिए candidates के पास निम्नलिखित Educational Qualification Criteria योग्यताएं एवं मापदंड होना आवश्यक है।- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (केंद्र एवं राज्य) से 10th या 12th class pass होना आवश्यक है।
- ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए CET Exam का Graduation Level Test होगा जिसमे candidates के पास स्नातक की योग्यता होना आवश्यक है। इसके लिए candidates का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है।
- न्यूनतम अंक प्रतिशत के बारे में फ़िलहाल जानकारी नहीं दी गयी है।
CET Examination Pattern
इस परीक्षा तहत अभ्यर्थियों की skills का परीक्षण होगा जिसमे Mental Ability, Reasoning, General Knowledge, Mathematics, हिंदी , English जैसे विषयो से प्रश्न पूछे जायेंगे।
- CET Exam में कुल 200 अंको का paper होगा।
- इस पेपर में कुल चार भाग होंगे।
- सामान्य ज्ञान, गणित एवं बौद्धिक क्षमता परीक्षण, हिंदी एवं अंग्रेजी।
- प्रत्येक भाग में कुल 25 प्रश्न होंगे एवं पेपर में कुल प्रश्नो की संख्या 200 होगी।
- Paper में 1/3 Minus Marking भी होगी।
CET Syllabus
सभी स्टूडेंट्स जो इस भर्ती के लिए प्रिपरेशन कर रहे है वे यहाँ पर दिए जा रहे सिलेबस को ध्यान से देखे एवं समझे उसके बाद तैयारी करें।- [Updated] SSC CHSL Syllabus in Hindi | Exam Pattern | Selection Procedure
- OSSC Odisha Forest Guard Exam Syllabus PDF Download
1. अंग्रेजी व हिंदी भाग के महत्वपूर्ण टॉपिक्स : इस अनुभाग के द्वारा candidates के सामान्य अंग्रेजी भाषा के ज्ञान का परीक्षण किया जाता है।
- Synonyms
- Antonyms
- Homonyms
- One word substitution
- Sentence completion
- Spotting Errors
- Sentence Improvements
- Idioms & Phrases
- Spelling Test
- Reading comprehension
- Active Voice/Passive Voice
- Direct/Indirect Narration of sentence
- Sentence Shuffling
- Shuffling of sentence in passage
- Cloze passage
- Fill in the blanks
- उपमाएँ - शब्दार्थ सादृश्य, प्रतीकात्मक / संख्या सादृश्य, मूर्त सादृश्य
- वर्गीकरण - शब्दार्थ वर्गीकरण, प्रतीकात्मक / संख्या वर्गीकरण, आंकिक वर्गीकरण
- अंतरिक्ष अभिविन्यास
- ट्रेंड्स
- मित्र चित्र
- आरेखण
- नंबर आधारिक सीरीज
- समस्यात्मक हल
- भावात्मक एवं सामाजिक बुद्धि
- शब्द रचना
- कोडिंग और डिकोडिंग
- प्रतीक एवं संख्या संचालन
- छिद्रित छेद / पैटर्न-तह और अन-तह
- आंकड़े पैटर्न-तह और पूरा करना
- जुड़े हुए नंबर पहचानना
- आलोचनात्मक बुद्धि
- संख्या प्रणाली: पूर्ण संख्या की गणना, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध।
- मौलिक अंकगणितीय संचालन: प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, वर्गमूल, लाभ, ब्याज (साधारण और चक्रवृद्धि ), लाभ और हानि, छूट/बट्टा, भागीदारी व्यवसाय, मिश्रण, समय और दूरी, समय और काम।
- बीजगणित: स्कूल बीजगणित और प्राथमिक आवृत्तियों (सरल समस्याओं) और रेखीय समीकरणों के रेखांकन की मूल बीजगणितीय पहचान।
- ज्यामिति: प्राथमिक ज्यामितीय आंकड़ों और तथ्यों के साथ परिचित: त्रिभुज और इसके विभिन्न प्रकार के केंद्र, त्रिकोण की वृत्तियाँ, समता और समानता, वृत्त और इसके जीवा, स्पर्शरेखा, कोण एक वृत्त के जीवा द्वारा संयोजित, दो या दो से अधिक हलकों के लिए आम।
- विभिन्न आकृतियां : त्रिभुज, चतुर्भुज, नियमित बहुभुज, वृत्त, दायाँ प्रिज़्म, दायाँ वृत्ताकार कोन, दायें वृत्ताकार सिलिंडर, क्षेत्र, गोलार्ध, आयताकार समानांतर चतुर्भुज, त्रिकोणीय या वर्गाकार आधार के साथ नियमित पिरामिड का क्षेत्रफल ज्ञात करना एवं कोणों का मान ज्ञात करना ।
- त्रिकोणमिति: त्रिकोणमिति, त्रिकोणमितीय अनुपात, पूरक कोण, ऊँचाई और दूरियाँ (केवल साधारण समस्याएँ) को हल करना।
- सांख्यिकीय चार्ट: टेबल्स और ग्राफ़ का उपयोग: हिस्टोग्राम, फ्रीक्वेंसी बहुभुज, बार-आरेख, पाई-चार्ट इत्यादि का सामान्य उपयोग एवं समस्याओ का हल करना।
- इतिहास : भारत के संदर्भ में हड़प्पा सभ्यता के बारे में तथ्य और अन्य जानकारियां, भारत की वैदिक संस्कृति और राजाओं का इतिहास, प्राचीन मंदिर, गुहाये , मध्यकालीन भारत का कालक्रम और ऐतिहासिक घटनाये, भारत की स्वतंत्रता आंदोलन और उनके प्रमुख नेता, जान आंदोलन एवं क्रांति।
- भूगोल : भारत की भौगोलिक स्थिति एवं पड़ोसी देश, बंदरगाह, हवाई अड्डे। भारत की तटीय सीमा, पडोसी देशों से लगती हुयी स्थलीय सीमा। पर्वतीय प्रदेश, कृषि प्रदेश। समुद्री इलाके इत्यादि।
- अर्थशास्त्र : बजट की शब्दावली जिसमे राष्ट्रिय आय , आयकर , राजकोषीय लाभ- हानि, बजट की समीक्षा इत्यादि। पंचवर्षीय योजना और उसका महत्व; अर्थव्यवस्था में प्रसिद्ध व्यक्ति; संस्थान और उनका महत्व जैसे आरबीआई, सेबी आदि
- राजनीती : भारत के प्रमुक्ष राजनेता एवं उनका इतिहास, न्यायपालिका, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका एवं उनके कार्य। भारत की न्यायिक प्रणाली एवं सुप्रीम कोर्ट। राज्य administration, election commission
- करंट अफेयर्स : भारत के संदर्भ में हाल ही में हुयी कुछ महत्वपूर्ण राजनितिक घटनाये, आर्थिक गतिविधिया, खेल, जलवायु, अंतराष्ट्रीय मामले, पर्यावरणीय मुद्दे इत्यादि।
CET Certificate
जो अभ्यर्थी सामान्य पात्रता परीक्षा में सफल होंगे उनको प्रमाण पत्र भी जारी किया जायेगा जिसके बाद अभ्यर्थी को निम्नलिखित लाभ होंगे।- CET प्रमाण पत्र की वैधता 2 वर्ष की होगी।
- अभ्यर्थी का ग्रुप बी एवं Group C पदों पर आयोजित होने भर्ती के लिए सीधा ही दूसरे चरण में मेरिट के आधार पर selection किया जायेगा।
- CET पास अभ्यर्थी बैंक में क्लर्क पदों पर भर्ती एवं रेलवे, एसएससी में ग्रुप बी व सी के पदों पर होने वाली भर्ती में के अंतर्गत दूसरे चरण में प्रवेश मिल जायेगा।
2 Comments
That's really a great move by the Indian government. To provide maximum benefit all state and central level recruitments must come under the NRA CET test. It will at least cut the cost as an exam fee candidates have to pay for each exam separately.
ReplyDeletehello , thnks
ReplyDeleteहम स्पैम टिप्पणियों के प्रति काफी सख्त है इसलिए टिप्पणियों में लिंक ना जोड़े।