[Updated] SSC CHSL Syllabus in Hindi | Exam Pattern | Selection Procedure

एसएससी CHSL भर्ती 2019-2020 के लिए 3 दिसंबर को अधिसूचना जारी करने वाला है इसके बाद मार्च महीने में परीक्षाएं होंगी इसलिए जो candidates इस भर्ती में आवेदन करने वाले है वे परीक्षा की तैयारी के लिए Syllabus को जरूर देखे जिसके बाद preparation में बहुत  help मिलेगी। इस पोस्ट में, मैं आप के साथ SSC CHSL Syllabus pdf को पूरी तरह से explain कर के one by one परीक्षा में आने वाले topics एवं सवालो के बारे में बताऊंगा। जो candidates इस भर्ती की preparation कर रहे है उनके बता दे कि इसमें हिंदी और English medium exam के लिए prefer किये गए हैं candidates अपनी सुविधानुसार माध्यम का चुनाव कर सकता है एवं आवेदन करते समय जो माध्यम select किया जायेगा, भर्ती की सम्पूर्ण प्रक्रिया उसी माध्यम में पूर्ण करनी होगी। यदि आप एसएससी CHSL सिलेबस की पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो उसके लिए भी link mention कर रहा हूँ। यह परीक्षा कुल ३ चरणों में होगी जिसमे Tier I, II और Phase III शामिल है। तीनो का अलग अलग Exam Pattern है और मुख्य २ चरणों का सिलेबस अलग है यहाँ आप को सिलेबस के साथ साथ परीक्षा पैटर्न और selection process के बारे में पूरी जानकारी हिंदी भाषा में समझायी जाएगी।
Updated SSC CHSL Syllabus in Hindi

    SSC CHSL Syllabus in Hindi

    एसएससी के द्वारा मुख्य रूप से आयोजित की जाने वाली हर भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के रूप में १२ वीं पास या स्नातक होना आवश्यक होता है। combined higher secondary level परीक्षा के अंतर्गत क्लर्क और ओफ्फिसिए असिस्टेंट के पद पर भर्ती की जाती है और  इसके लिए educational eligibility के रूप candidates का 12th pass होना जरुरी है और इसी के अनुसार सिलेबस तैयार तय किया गया है। तो चलिए जानते है सिलेबस में कौन कौन कौन से topics से प्रश्न पूछे जाते है। लेकिन इस से पहले आप को समझना होगा की परीक्षा पैटर्न क्या है।

    एसएससी CHSL चयन प्रक्रिया

    जैसा की मैंने बताया है इस भर्ती के द्वारा चयनित candidates को क्लर्क या office assistant के पद पर नियुक्ति दी जाती है लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों का चयन एक कठिन प्रक्रिया को follow करते हुए किया जाता है। एसएससी CHSL भर्ती में परीक्षा के मुख्यतः 3 चरण होते है जिसके बाद योग्य उम्मीदवार का चयन कर लिया जाता है और ये मेरिट के आधार पर किया जाता है।
    • Tier I : यह सब से प्रारम्भिक चरण है इसमें उम्मीदवार से multiple choice वाले प्रश्न पूछे जाते है और ये परीक्षा online होती है इसमें कुल 200 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाते है। इसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है। कुल मिला कर ये paper objective type questions आधारित होता है। 
    • Tier II : यह पेपर descriptive type होता है यानी की इसमें आप को पेपर में पूछे गए सवालों को व्याख्या के रूप में हल करना होता है। यह पेपर ऑफलाइन होता है और इसमें भी सभी प्रश्नो के लिए कुल २०० अंक होते हैं एवं प्रश्न पत्र हल करने के लिए १ घंटे का अधिकतम समय दिया जाता है। 
    • Tier III : इसमें उम्मीदवार को computer type test pass करना जरुरी होता है।

    SSC CHSL Syllabus - Tier I Examination Pattern

    प्रथम चरण की परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी एवं 200 अंक दिए जाएंगे। इस प्रश्नपत्र के 4 भाग होंगे और इसको हल करने के लिए अधिकतम 60 मिनट का समय दिया जाएगा इस प्रश्न पत्र का पैटर्न निम्नलिखित है।

    प्रश्न पत्र भाग व विषय कुल अंक एवं प्रश्न
     भाग १ : सामान्य अंग्रेजी ज्ञान   25/50
     भाग २ : सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति   25/50
     भाग ३ : सामान्य गणित   25/50
     भाग ४ : सामान्य ज्ञान   25/50
     कुल योग  100 प्रश्न व 200 अंक

    नोट : दिए गए विवरण को ध्यान से पढ़े।
    1. प्रश्न पत्र भाग २,३,४ हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में उपलब्ध होगा। 
    2. गलत उत्तर के लिए ०.५० अंक काटा जायेगा। 
    3. परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र भाग में न्यूनतम तय अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    SSC CHSL Syllabus 2020

    सभी स्टूडेंट्स जो इस भर्ती के लिए प्रिपरेशन कर रहे है वे यहाँ पर दिए जा रहे सिलेबस को ध्यान से देखे एवं समझे उसके बाद तैयारी करें।

    1. अंग्रेजी भाग के महत्वपूर्ण टॉपिक्स : इस अनुभाग के द्वारा candidates के सामान्य अंग्रेजी भाषा के ज्ञान का परीक्षण किया जाता है।

    • Synonyms 
    • Antonyms 
    • Homonyms 
    • One word substitution 
    • Sentence completion
    • Spotting Errors
    • Sentence Improvements
    • Idioms & Phrases 
    • Spelling Test
    • Reading comprehension 
    • Active Voice/Passive Voice
    • Direct/Indirect Narration of sentence
    • Sentence Shuffling 
    • Shuffling of sentence in passage 
    • Cloze passage
    • Fill in the blanks
    2. सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण : इस अनुभाग का मुख्य उद्देशय विद्यार्थी की बुद्धि का परीक्षण करना एवं निर्णय क्षमता का ज्ञान जानना।

    • उपमाएँ - शब्दार्थ सादृश्य, प्रतीकात्मक / संख्या सादृश्य, मूर्त सादृश्य
    • वर्गीकरण - शब्दार्थ वर्गीकरण, प्रतीकात्मक / संख्या वर्गीकरण, आंकिक वर्गीकरण
    • अंतरिक्ष अभिविन्यास
    • ट्रेंड्स 
    • मित्र चित्र 
    • आरेखण 
    • नंबर आधारिक सीरीज 
    • समस्यात्मक हल 
    • भावात्मक एवं सामाजिक बुद्धि 
    • शब्द रचना 
    • कोडिंग और डिकोडिंग 
    • प्रतीक एवं संख्या संचालन 
    • छिद्रित छेद / पैटर्न-तह और अन-तह
    • आंकड़े पैटर्न-तह और पूरा करना
    • जुड़े हुए नंबर पहचानना 
    • आलोचनात्मक बुद्धि 
    3. मात्रात्मक योग्यता (बुनियादी अंकगणितीय कौशल) : इस अनुभाग के माध्यम से कैंडिडेट्स के गणितीय कौशल का परीक्षण किया जाता है। इसमें निम्नलिखित टॉपिक्स शामिल है :-
    • संख्या प्रणाली: पूर्ण संख्या की गणना, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध।
    • मौलिक अंकगणितीय संचालन: प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, वर्गमूल, लाभ, ब्याज (साधारण और चक्रवृद्धि ), लाभ और हानि, छूट/बट्टा, भागीदारी व्यवसाय, मिश्रण, समय और दूरी, समय और काम।
    • बीजगणित: स्कूल बीजगणित और प्राथमिक आवृत्तियों (सरल समस्याओं) और रेखीय समीकरणों के रेखांकन की मूल बीजगणितीय पहचान।
    • ज्यामिति: प्राथमिक ज्यामितीय आंकड़ों और तथ्यों के साथ परिचित: त्रिभुज और इसके विभिन्न प्रकार के केंद्र, त्रिकोण की वृत्तियाँ, समता और समानता, वृत्त और इसके जीवा, स्पर्शरेखा, कोण एक वृत्त के जीवा द्वारा संयोजित, दो या दो से अधिक हलकों के लिए आम।
    • विभिन्न आकृतियां : त्रिभुज, चतुर्भुज, नियमित बहुभुज, वृत्त, दायाँ प्रिज़्म, दायाँ वृत्ताकार कोन, दायें वृत्ताकार सिलिंडर, क्षेत्र, गोलार्ध, आयताकार समानांतर चतुर्भुज, त्रिकोणीय या वर्गाकार आधार के साथ नियमित पिरामिड का क्षेत्रफल ज्ञात करना एवं कोणों का मान ज्ञात करना ।
    • त्रिकोणमिति: त्रिकोणमिति, त्रिकोणमितीय अनुपात, पूरक कोण, ऊँचाई और दूरियाँ (केवल साधारण समस्याएँ) को हल करना। 
    • सांख्यिकीय चार्ट: टेबल्स और ग्राफ़ का उपयोग: हिस्टोग्राम, फ्रीक्वेंसी बहुभुज, बार-आरेख, पाई-चार्ट इत्यादि का सामान्य उपयोग एवं समस्याओ का हल करना। 
    4. सामान्य ज्ञान : इसमें इतिहास, राजनीती, भूगोल, संस्कृति इत्यादि के सामान्य ज्ञान का परीक्षा किया जाता है। इस में निम्नलिखित topics शामिल किये गए है।
    • इतिहास : भारत के संदर्भ में हड़प्पा सभ्यता के बारे में तथ्य और अन्य जानकारियां, भारत की वैदिक संस्कृति और राजाओं का इतिहास, प्राचीन मंदिर, गुहाये , मध्यकालीन भारत का कालक्रम और ऐतिहासिक घटनाये, भारत की स्वतंत्रता आंदोलन और उनके प्रमुख नेता, जान आंदोलन एवं क्रांति।
    • भूगोल : भारत की भौगोलिक स्थिति एवं पड़ोसी देश, बंदरगाह, हवाई अड्डे। भारत की तटीय सीमा, पडोसी देशों से लगती हुयी स्थलीय सीमा। पर्वतीय प्रदेश, कृषि प्रदेश। समुद्री इलाके इत्यादि।
    • अर्थशास्त्र : बजट की शब्दावली जिसमे राष्ट्रिय आय , आयकर , राजकोषीय लाभ- हानि, बजट की समीक्षा इत्यादि। पंचवर्षीय योजना और उसका महत्व; अर्थव्यवस्था में प्रसिद्ध व्यक्ति; संस्थान और उनका महत्व जैसे आरबीआई, सेबी आदि
    • राजनीती : भारत के प्रमुक्ष राजनेता एवं उनका इतिहास, न्यायपालिका, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका एवं उनके कार्य।  भारत की न्यायिक प्रणाली एवं सुप्रीम कोर्ट। राज्य administration, election commission
    • करंट अफेयर्स : भारत के संदर्भ में हाल ही में हुयी कुछ महत्वपूर्ण राजनितिक घटनाये, आर्थिक गतिविधिया, खेल, जलवायु, अंतराष्ट्रीय  मामले, पर्यावरणीय मुद्दे इत्यादि।

    SSC CHSL 2020 Tier II Exam Pattern

    इस फेज के पेपर का पैटर्न बहुत ही सरल है और आप को समझने  में कोई परेशानी नहीं होगी। Tier 2 Paper कुल 100 अंको का होगा जिसमे candidates pen और paper का उपयोग कर सकते है। इस पेपर में सभी प्रश्न आप को व्याख्या कर के लिखने होंगे यानी इस पेपर में जो भी प्रश्न पूछे जायेंगे उनको descriptive type उत्तर देना होगा। इस पेपर को हल करने के लिए ६० मिनट का समय दिया जायेगा। इस पेपर में १०० -२०० शब्दों में आप को उत्तर देना होगा।

    नोट : इस पेपर में minimum qualifying marks 33% हैं। मेरिट के आधार पर Tier II पेपर के लिए चयन किया जायेगा। यदि पेपर इंग्लिश में दिया हुआ है और आप ने उत्तर हिंदी में दिया है तो आप को शून्य अंक दिए जायेंगे। ठीक यही हिंदी माध्यम के लिए है।

    SSC CHSL 2020 Tier II Syllabus

    जैसा की मैंने बताया है इस पेपर में candidates को पेन और पेपर के माध्यम से प्रश्न पत्र को हल करना है और ये पेपर १०० अंको का होगा ,इसको हल करने के लिए १ घंटे का समय दिया जायेगा। दूसरे पेपर का सिलेबस निम्नलिखित है।
    • निबंध लेखन (२००-२५० शब्दों में )
    • पत्र/ प्रार्थना पत्र लेखन (१५० -२०० शब्दों में )

    SSC CHSL 2020 Tier III (Type test on Computer Keyboard) Hindi & English 

    जिन कैंडिडेट्स ने Data Entry Operators पद के लिए अप्लाई किया है उनके लिए computer type test qualify करना जरुरी है। इस type test को एसएससी के द्वारा सेट किया जायेगा जिसकी २ श्रेणियां है।
    1. Data Entry Operators : जो candidates applied है उनके लिए ८००० depressions  प्रति घंटा के अनुसार कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे। इसके लिए जो फार्मूला सेट किया गया है वो इस प्रकार है। candidates को इस skill test में qualifying नंबर प्राप्त करने के लिए १५ मिनट में २००० से २२०० depressions computer keyboard पर type करने होंगे। 
    2. Data Entry Operator in the Office of the Comptroller and Auditor General of India (C&AG) : जिन candidates ने इस  पोस्ट के लिए apply किया है उनको computer keyboard पर १५००० depressions प्रति घंटा के अनुसार टाइप करने होंगे, इस टेस्ट के लिए candidates को १५ मिनट का समय दिया जायेगा और दिए गए समय में ३५०० से ३७०० depressions टाइप करने होंगे। 
    नोट 
    • ये skill test सभी candidates को पास करना जरुरी होगा। 
    • दिव्यांग candidates को ५ मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा यानी की २० मिनट। 
    • Tier III के लिए candidates को Tier I और Tier II परीक्षा में प्राप्त हुए अंको के आधार पर सेलेक्ट किया जायेगा।

    LDC/JSA Postal Asistant/ Sorting Assistant Type Test

    • English Medium : कंप्यूटर कीबोर्ड पर 35 शब्द प्रति मिनट के अनुसार टाइप करना होगा या १०,५०० key depressions प्रति घंटा होने चाहिए। 
    • Hindi Medium : कंप्यूटर कीबोर्ड पर ३० शब्द प्रति मिनट के अनुसार टाइप करना होगा या ९००० key depressions/hour होने चाहिए।
    • ये टेस्ट कुल १० मिनट के लिए होगा। 
    नोट : 
    • ये टेस्ट qualifying nature का होगा। 
    • Candidates ने आवेदन करते समय  computer keyboard type test के लिए हिंदी या अंग्रेजी माध्यम चुना था उनको उसी माध्यम में ये टेस्ट देना होगा। किसी प्रकार का माध्यम सम्बन्धी बदलाव स्वीकार्य नहीं है। 
    शारीरिक दक्षता टेस्ट 
    • जिन कैंडिडेट्स ने एलडीसी पोस्ट के लिए आवेदन किया है उनको ये टेस्ट भी पास करना जरुरी होगा। 
    • इस टेस्ट में कैंडिडेट्स को १ मील दौड़ने के लिए १० मिनट का अधिकतम समय दिया जायेगा। 

    SSC CHSL Last Phase of Selection 

    Final selection के लिए candidates को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। इसके लिए सभी candidates को (जो तीनों चरणों  में पास हो चुके है) अपने सभी डाक्यूमेंट्स verification के लिए सुनिश्चित किये गए स्थान पर लेकर उपस्थित होना है।
    • शैक्षिक प्रमाण पत्र (10th, 12th Marks Sheet, residential certificate)
    • पहचान पत्र ( आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड इत्यादि ) 
    • 6 महीने से अधिक पुराना फोटो acceptable नहीं होगा। 
    • 8 passport size फोटो। 
    Conclusion : सभी candidates जो SSC CHSL Bharti 2020 के लिए आवेदन करने वाले है वे ऊपर बताये हुए सिलेबस को ध्यान से देखें एवं परीक्षा पैटर्न को भी समझे ताकि परेशानी ना हो। इसके अलावा यदि किसी candidate को कोई SSC CHSL Syllabus सम्बन्धी कोई topics समझ में नहीं आया है तो कमेंट जरूर कर सकते है।

    Post a Comment

    0 Comments