RBSE Online certificate instructions राजस्थान शिक्षा विभाग - 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा ऑनलाइन सर्टिफिकेट कैसे निकाले : नमस्कार, राजस्थान में कक्षा 1 से 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2019-2020 को आगे की कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है लेकिन सभी विद्यार्थियों को Marks Sheet का इंतजार है। इस हेतु राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर ने इस बार Marks Sheet जारी करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुचना जारी की है ।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर जारी करेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर के निदेशक की ओर से एक आदेश जारी किया गया है जिसके अनुसार कक्षा 1 से 9 और 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को तय फार्मेट में प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।ये प्रमाण पत्र online जारी किये जायेंगे जिनको सभी विद्यार्थी शाला दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट से Download किया जा सकता है।ऑनलाइन सर्टिफिकेट कैसे निकाले
सभी विद्यार्थी जो इस बार शिक्षा सत्र २०१९-२०२० में कक्षा 1 से 8 व 9, 11 में अध्ययन रत थे उनको शिक्षा विभाग के द्वारा ऑनलाइन ही marks sheet एवं certificate जारी किया जायेंगे। इस बारे में राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा ने ट्वीट कर बताया है कि - 'राजकीय विद्यालओं में कक्षा 1 से 8 व 9, 11 की कक्षाओं से क्रमोन्नत छात्रों के परीक्षा परिणाम पृथक यूनिक कोड के साथ जारी होंगे, उक्त प्रमाण पत्र लॉक डाउन अवधि (3 मई 2020) के उपरांत शाला दर्पण व PSP पोर्टल से डाउनलोड किये जा सकते हैं।'राजकीय विद्यालओं में कक्षा 1 से 8 व 9, 11 की कक्षाओं से क्रमोन्नत छात्रों के परीक्षा परिणाम पृथक यूनिक कोड के साथ जारी होंगे, उक्त प्रमाण पत्र लॉक डाउन अवधि (3 मई 2020) के उपरांत शाला दर्पण व PSP पोर्टल से डाउनलोड किये जा सकते हैं। pic.twitter.com/7b4cqUh5b0— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) April 20, 2020
- ध्यान दे - ये Online Certificate केवल संस्था प्रधान द्वारा ही डाउनलोड किये जा सकते है।
- इसके लिए Govt School के Head of Department शाला दर्पण की आधिकारिक website पर विजिट करे एवं ID, Password के द्वारा लॉगिन करे।
- Download Online Certificate section पर क्लिक करे।
- यहाँ से प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग अलग प्रमाण पत्र दिया हुआ है उन्हें डाउनलोड करे।
RBSE Online Certificate के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
- राजकीय विद्यालयों में सत्र 2019-20 मैं नियमित अध्ययनरत कक्षा १ से ८ एवं कक्षा 9 एवं 11 के समस्त विद्यार्थियों को शाला दर्पण के माध्यम से आगामी कक्षा में क्रमोन्नत किया जाकर शाला दर्पण से तैयार निर्धारित प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जाकर विद्यार्थी को दिया जाए। प्रत्येक विद्यार्थी का एक प्रथक यूनिक कोड होगा अतः प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रथक से ही प्रमाण पत्र डाउनलोड करना है। छाया प्रति किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगी।
- गैर राजकीय विद्यालयों में सत्र 2019-20 में नियमित अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 एवं कक्षा 9 एवं 11 के समस्त विद्यार्थियों को पीएसपी पोर्टल के माध्यम से आगामी कक्षा में क्रमोन्नत किया जाकर पीएसपी पोर्टल से निर्धारित प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जाकर विद्यार्थी को दिया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी का एक पृथक यूनिक कोड होगा। अतः प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रथक से ही प्रमाण पत्र डाउनलोड करना है छाया प्रति किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगी।
- राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालय में सत्र 2019-20 में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी जो क्रमशः कक्षा 10 एवं 12 में कक्षा क्रमोन्नत किए गए हैं के प्रमाण पत्र बिंदु 1 एवं 2 के अनुरूप शाला दर्पण एवं पीएसपी पोर्टल से जारी होंगे परंतु उनकी प्रासंगिक पत्र में उल्लेख अनुसार अंक तालिका संस्था प्रधान को स्वयं के स्तर पर तैयार करनी होगी। इस हेतु गणना की सुविधा शाला दर्पण एवं पीएसपी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
- उक्त प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका गणना के सुविधा शाला दर्पण एवं पीएसपी पोर्टल पर लोक डाउन समाप्ति दिनांक 03.05.2020 के उपरांत उपलब्ध होगी

0 Comments
हम स्पैम टिप्पणियों के प्रति काफी सख्त है इसलिए टिप्पणियों में लिंक ना जोड़े।