BPSC रिक्ति 2019-20: बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही विभिन्न पदों पर भर्तियां आयोजित करने वाला है जिसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस नोटिफिकेशन के अनुसार विभाग विभिन्न अलग-अलग पदों पर भर्ती करेगा भर्ती परीक्षा के लिए कम से कम ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2019 से शुरू हो चुकी है ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त तय की गई है ऐसे में जो उम्मीदवार बिहार से हैं और अपना करियर बनाना चाहते हैं इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं यहां पर मैं आपको एक बात और बता दो कि ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस पोस्ट में, मैं आप के साथ शेयर करने वाला हूँ BPSC Vacancy के लिए Apply कैसे करे, Fee कितनी है, Eligibility क्या है, Exam Pattern और Syllabus इत्यादि |
Online Applying Date : 06/08/2019
BPSC Recruitment 2019 Posts 434
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी ) द्वारा कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें सीनियर डिप्टी कलेक्टर के 30 पद, डीएसपी के 62, जिला समादेष्टा के 6 पद, अवर निबंधक या संयुक्त अवर निबंधक के 5, नियोजन पदाधिकारी के 9, बिहार शिक्षा सेवा के 72, सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के 11, अवर निर्वाचन पदाधिकारी के 46, ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 110, नगर कार्यपालक पदाधिकारी 111, आपूर्ति निरीक्षक के 19, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के 14, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 20, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 18, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।BPSC Vacancy Eligibility
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में 2 तरह की योग्यता को शामिल किया जाता है - शैक्षणिक योग्यता एवं न्यूनतम उम्र।Educational qualification
जैसा कि मैंने बताया है बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है इसके साथ ही आप बिहार के नागरिक हूं इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा ।Age Limit
बीपीएससी द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग है जिसमें 20 से 22 वर्ष के बीच रखी गई है जबकि अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष अनारक्षित महिलाएं पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष और एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष रखी गई है।BPSC Exam Date
इस भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कर सकता है जनवरी 2020 में मुख्य परीक्षा तथा अप्रैल द्वितीय सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जा सकता है इसके अलावा कोई भी ऑफिशियल जानकारी प्राप्त होने पर हम यहां पर मेंशन कर देंगे।Important Dates
Online Registration Starting Date : 10/07/2019-24/07/2019Online Applying Date : 06/08/2019
बीपीएससी भर्ती - आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹600 परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है इसके अलावा केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लिए ₹150 देने होंगे बिहार के स्थाई निवासियों महिलाओं और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹150 शुल्क देना होगा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹600 आवेदन शुल्क के रूप में दे होंगे।बीपीएससी भर्ती 2019- एग्जाम पैटर्न
बीपीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय के होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा इसमें उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा आखिर में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।बीपीएससी भर्ती - सिलेबस
इस भर्ती में मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी सामान्य अध्ययन और एक सब्जेक्ट का पेपर होगा सामान्य हिंदी में कम से कम 30% अंक लाना जरूरी है तीनों पेपर्स 900 अंकों के होंगे इसके बाद 120 अंकों का साक्षात्कार होगा कुल 1020 अंकों में सर्वाधिक अंक लाने वाला उम्मीदवार चयनित होगा।How to Apply - आवेदन कैसे करे
- सब से पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर विजिट करे |
- Apply Online पर क्लिक करे
- Phone No./E-mail के द्वारा registration करे |
- इसके बाद आप को एक registration ID मिलेगी |
- इसके बाद आप की ईमेल आईडी पर लिंक send कर दिया जायेगा |
- इस लिंक को आप ओपन करे और फॉर्म को फिल कर दे |
- इसके बाद Payment कर दे |
Conclusion: बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए लाखों युवा इंतजार कर रहे है अब उनका इंतजार खत्म हो गया है इसलिए तय तिथि के अंदर ही Apply करे और भर्ती के लिए जारी किये गए syllabus के अनुसार preparation शुरू कर दे |

0 Comments
हम स्पैम टिप्पणियों के प्रति काफी सख्त है इसलिए टिप्पणियों में लिंक ना जोड़े।