Indian NAVY 2019 - SSR Vacancy भर्ती की पूरी जानकारी हिंदी में

Indian NAVY 2019: अगर आपके अंदर देश सेवा का जज्बा है और आप सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास एक सुनहरा अवसर है दिसंबर महीने में इंडियन नेवी ने 3400 पदों पर नौसैनिकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे अगर आपने इसके लिए Apply किया है तो यह पोस्ट आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है इसको आज तक पढ़ें एवं Indian NAVY में जाकर देश सेवा करने एवं अपना कैरियर बनाने के लिए दिए जा रहे महत्वपूर्ण टिप्स  जिसमे मैं आप को बताने वाला की Indian NAVY में भर्ती होने की न्यूनतम योग्यता क्या है, भर्ती कैसे की जाती है और vacancy कब आती है, recruitment 10+12 , online apply करने की fee कितनी है, Admit Card, | इत्यादि के बारे में बताने वाला हु |
Indian NAVY Bharti ki jankari hindi me

    Indian NAVY अर्थात भारतीय जल सेना

    भारत मे अंतराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए सेना के तीन भाग बनाये गए है - थल सेना, जल सेना और वायु सेना। Indian Navy को भारतीय जल सेना भी कहा जाता है। इन तीनों सेनाओं में समय समय पर भर्तियां आयोजित करवाई जाती है जिनकर मापदंड अलग अलग है। भारतीय जल सेना के लिए नोसैनिको की भर्ती किस तरह से होती है इस पोस्ट में मैं इसी के बारे में विस्तार से बताऊंगा |

    Date of Birth to be a Part of Indian NAVY 

    ये तो आप जानते ही है की सेना में जोशीले जवान चाहिए क्यों कि  उन्हें सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात  किया जायेगा ऐसे में सेना में इस बात पर विषेश जोर दिया जाता है की नवयुको को सेना में भर्ती किया जाये | चाहे किसी भी देश की सेना हो, उसमे युवाओ को ही सेना में भर्ती किया  जाता है |

    भारतीय जल सेना की बात करे तो मैं यहाँ पर आप को बता दू की इसमें भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता में उम्र की सीमा सिर्फ 16 वर्ष से 19 तक निर्धारित है | अगर आप इस उम्र के दौर के नवयुवक है तो आप Indian NAVY में भर्ती के लिए योग्य है | हालाँकि की इसके अलावा भी अन्य पात्रता निर्धारित की गयी है लेकिन सब से पहले आप को पता होना चाहिए की कहीं आप ने उम्र के उस पड़ाव को पार नहीं कर लिया है की आप भारतीय जल सेना में भर्ती ही ना हो सको |

    Indian NAVY में भर्ती होने की न्यूनतम योग्यता 

    भारतीय जल सेना में भर्ती होने के लिए अलग अलग पदों के लिए योग्यताये अलग अलग है | यहाँ पर मैं सामान्य पदों पर भर्ती किये जाने वाले नौसैनिको की न्यूनतम योग्यता के बारे में  बता रहा हु जो की आप के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो साबित होगी |

    Indian NAVY मे अर्टिफिसर और SSR पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता में निम्न योग्यताये शामिल है |
    1. Candidate भारत का नागरिक हो |
    2. उम्मीदवार जो Indian NAVY में भर्ती होना चाहते है वे 12 वी कक्षा में मैथस और फिजिक्स के विद्यार्थी रहे हो | 
    3. न्यनतम अंक 60 % हो | 
    4. Chemistry, Biology और Computer Science में से एक विषय भी शामिल होना जरुरी है | 
    5. ऐसे उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल होने के योग्य है जिन्होंने 10 वीं की परीक्षा किसी HRD मंत्रालय मान्यता प्राप्त Board से की हो | 
    6. ऊपर बताई हुयी योग्यताओ को पूर्ण करने के बाद सब से जरुरी है आप शारीरिक रूप से बिकुल फिट हो और आप का शरीर भार एवं लम्बाई height 157 हो एवं recruitment के अनुरूप हो |

    Indian NAVY में भर्ती होने की प्रक्रिया 

    अगर आप ऊपर बताई हुयी योग्यताओ को  पूर्ण करते है तो आप भारतीय जल सेना में भर्ती हो सकते है | इसके लिए क्या Process है उसके बारे में आप को  विस्तार से बता रहा हु अगर कहीं समझ में ना आये तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है |
    1. Indian NAVY में भर्ती होने की प्रक्रिया ऑनलाइन है इसलिए हमेशा Internet पर search करते रहे | 
    2. Indian NAVY की Official website www.joinindiannavy.gov.in है जहा से आप भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते है | 
    3. जब भी NAVY में भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाती है तो उसका Notification आप को वेबसाइट पर मिल जायेगा | भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद online प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है | तो इसके लिए आप नजदीकी रोजगार केंद्र पर जाये एवं जरुरी दस्तावेज के साथ form Fill कर दे | 
    4. आप के पास भी दस्तावेज ओरिजिनल होने चाहिए क्योंकि वही scan कर के upload किये जाते है |
    5. यहाँ पर आप को ध्यान देने की जरुरत है की जब भी आप किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हो तो ज्यादातर forms online ही भरे जाते है और उसमे आप को मोबाइल नंबर और ईमेल id देना होता है तो आप ध्यान रखे की आप को मोबाइल नंबर स्थायी हो और ईमेल address भी | क्यों कि भर्ती से सम्बन्धित जो भी प्रक्रिया होगी उसकी जानकारी आप को mobile no पर या ईमेल पर ही मिलेगी | ऐसे में ये दोनों चीजे आप की स्थायी होने जरुरी है | कभी भी किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर या ईमेल address न दे | 
    6. आवेदन फीस विभिन्न पदों के अनुसार अलग अलग हो सकती है | यहाँ पर मैं अर्टिफिसर और SSR पदों के बारे बता रह हु जिसकी Online fee सामान्य वर्ग और ओ बी सी वर्ग के लिए 205 निर्धारित की गयी है | SC, ST उमीदवारो के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है | 
    7. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद परीक्षा तिथि घोषित की जाती है जिसका आप ध्यान रखे | 
    8. Indian NAVY में Online computer based exam होता है | 
    9. परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी होता है | 
    10. यहाँ आप ध्यान दे आप के शरीर के किसी भी हिस्से पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए अन्यथा आप अयोग्य हो जाओगे |
    11. सभी में पास होने के बाद अंत में final merit list जारी की जाती है जिसमे select होने पर आप Indian NAVY में भर्ती हो जाते है | 

    Indian Navy SSR Examination Pattern

    जैसा कि मैंने पहले भी बताया है इंडियन नेवी में अर्टिफिसर और SSR पदों की vacancy के लिए जो exam pattern निर्धारित किया गया है वो विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों पर ही आधारित है और इसमें इसी तरह के प्रश्न पूछे जाते है। प्रवेश परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों से कंप्यूटर परीक्षा के दौरान जो प्रश्न पूछे जाएंगे हर एक प्रश्न के लिए उम्मीदवार को एक नंबर दिया जाएगा | परीक्षा के दौरान उम्मीदवार से अंग्रेजी, साइंस, गणित और जनरल नॉलेज विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे|  कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा इसके अलावा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रहेगी | जिसके तहत एक 1/4 प्रश्न गलत होने पर आपका एक नंबर कट जाएगा | परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी जो कि सबसे अंत में तैयार की जाती है उस आधार पर ही आपका चयन होगा।

    Make a time table for Preparation

    पिछले महीने यानी कि दिसंबर में इंडियन नेवी ने 3400 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे अगर आपने इंडियन नेवी में SSR पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है तो आपको बता दूं कि इसकी परीक्षा फरवरी महीने में होने वाली है इसलिए समय कम है और तैयारी अच्छे से करनी है तो सबसे पहले आप टाइम टेबल बनाएं और उसके अनुरूप तैयारी करें इसके लिए आप विषय वार तैयारी कर सकते हैं।

    पढ़ाई करने का टाइम सुनिश्चित करें और मेरी राय में सुबह का टाइम पढ़ाई करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है क्योंकि इस समय हमारा दिमाग Active रहता है और माहौल भी पूरी तरह शांत रहता है इस कारण आप जो भी पढ़ते हैं वह पूरी तरह से आपके दिमाग में store तो हो जाता है।

    सिर्फ सुबह के समय ही नहीं बल्कि दिन में आप अपने जरूरी काम करने के बाद में भी एक निश्चित समय तय कर ले और उसके अनुरूप इंडियन नेवी की परीक्षा की तैयारी करें इसके अलावा शाम को खाना खाने के पश्चात अपना टाइम सुनिश्चित कर लें और उसके बाद में कम से कम 2 घंटे तक पढ़ाई करें।

    इसके साथ साथ यह भी जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो आपका दिमाग पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा इसलिए आपको पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है जिससे आपका दिमाग तंदुरुस्त रहेगा।

    Physical Preparation

    इंडियन नेवी में जाने के लिए आपको फिजिकली भी पूरी तरह से फिट रहना है इसके लिए आपको Step by Step तैयारी करनी होगी।
    1. सब से ज्यादा जरुरी है की आप शरीर को स्वस्थ रखे | 
    2. नियमित व्यायाम करे | 
    3. Physical Preparation की तरह मस्तिष्क preparation भी जरुरी है और उसके लिए सब से अच्छा माध्यम योग करना | 
    4. हर रोज सुबह शारीरिक व्यायाम करने के बाद योगा भी करे | 
    5. पर्याप्त मात्रा में भोजन ले और संतुलित आहार को शामिल करे | 
    6. Chest size Increase करने की भी practice करे | 
    7. पर्याप्त नींद ले और दिमाग में किसी भी तरह की tension ना करे |

    Medical Check Up करवाए

    इंडियन नेवी में 9 सैनिकों की भर्ती के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता है| इसलिए अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और आप पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपके लिए जानना जरूरी है कि सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद में सबसे अंत में मेडिकल चेक अप भी होता है जिसमें अगर आपका चयन नहीं होता हैं तो आपकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

    यहां पर मैं आपको मेडिकल चेकअप कि सलाह इसलिए दे रहा हूं क्योंकि आपके पास समय भी रहता है और शुरुआत में आप मेडिकल चेकअप करवा लेते हैं तो उस दौरान आपको छोटी-मोटी समस्याओं का पता भी लग जाता है उसका आप इलाज भी करवा सकते हैं|  इसके अलावा आईसाइट, शरीर का भार एवं कान की सफाई करना अत्यंत आवश्यक है इसलिए अगर आप पूरी तरह से Select हो जाते हैं और उसके बाद में आपका मेडिकल है बाकी रहता है तो उसके लिए भी पहले से से तैयारी कर लेनी चाहिए।

    आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट के माध्यम से मुझे जरूर बताएं एवं इंडियन नेवी के परीक्षा से संबंधित या अन्य कोई सवाल है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं और पोस्ट से संबंधित अपनी राय भी दे सकते हैं जिसको हम इस पोस्ट में शामिल करेंगे धन्यवाद।

    Post a Comment

    0 Comments